Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

प्लस टू उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद, डीएम ने गिनाई लोक कल्याणकारी योजनाएं

प्लस टू उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद, डीएम ने गिनाई लोक कल्याणकारी योजनाएं

प्लस टू उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद, डीएम ने गिनाई लोक कल्याणकारी योजनाएं

- शिक्षा संवाद में उपस्थित थे शिक्षा विभाग के अधिकारी व अभिभावक

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

गुरूवार को स्थानीय जीबीओ प्लस 2 उच्च विद्यालय वंशवर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया। इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम में डीएम ने शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री 10वीं उतीर्ण बालक-बालिका प्रोत्साहन व मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उतीर्ण एससी/एसटी बालिका मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटर स्तरीय), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तरीय), बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, स्मार्ट क्लास, आधार केन्द्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास योजना के बारे में वृहद तरीके से छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की।

प्लस टू उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद, डीएम ने गिनाई लोक कल्याणकारी योजनाएं

इस दौरान विद्यालय के वुशु व जूडों के छात्र-छात्राओं माया कुमारी, सुभाष कुमार, अनीशा कुमारी, अंशिका एवं अन्य को डीएम ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वुशू एवं जूडो से संबंधित सुंदर प्रस्तुति दी। शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित छात्राओं ने अपने अनुभव को जिला के समक्ष साझा किया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल द्विवेदी, डुमराव एसडीओ कुमार पंकज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, ब्रह्मपुर बीडीओ, सीओ समेत शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक मौजूद थे।

प्लस टू उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद, डीएम ने गिनाई लोक कल्याणकारी योजनाएं

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।