Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश
Keshav Times

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

- ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल रूपसागर में आयोजित हुआ विज्ञान व कला प्रदर्शनी, छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक बनाया था प्रोजेक्ट

- रेन वाटर हार्वेस्टिग, विड- मिल एवं स्ट्रीटलाइट प्रोजेक्ट बना था आकर्षण का केंद्र 

केटी न्यूज/नावानगर 

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

स्थानीय प्रखंड के रुपसागर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल प्लस टू में गुरुवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर आकर्षक माडल बनाया था। जिससे देखकर लोग दंग थे। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यालय परिसर में छात्रों ने स्टाल लगाया था। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया था। छात्रों ने प्रदर्शनी में नान मेडिकल, मेडिकल, वाणिज्य एवं कला संकाय के विषयों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

वही हिदी व संस्कृत विषय के छात्रों ने प्राचीन भारतीय शिक्षा व्यवस्था का सचित्र वर्णन करते हुए गुरुकुल शिक्षा, मध्यकालीन शिक्षा एवं आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की यात्रा के मॉडल बनाया था। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन नावानगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार राय, रूपसागर मुखिया बृजकुमार सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर दीपक कुमार ने संयुक्त रुप से किया।

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

अपने संबोधन में नावानगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के आधुनिक युग में इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में कारगर साबित होंगे। इस मौक पर विद्यालय के चेयरमैन रमेश सिंह, प्रधानाचार्य दिग्विजय पांडेय समेत क्षेत्र के दर्जनों शिक्षाविद् एवं विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मी थे।

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

विज्ञान एवं कला प्रदर्शन बना आकर्षक का केंद्रः

विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में छात्रों का हुनर देख सभी ने खूब तारीफ किया। प्राइमरी कक्षा के छात्रों ने स्मार्ट सिटी, एयर पॉल्यूशन, वाटर - सायकल, पीएसवीएलवी राकेट, ड्रिप इरिगेशन विषयों पर महत्वपूर्ण माडल बनाए थे। वही सीनियर कक्षा के छात्रों ने हाइड्रोलिक जेसीबी, टेलिस्कोप, एनर्जी कन्वर्जन, सोलर सिटी, हाइड्रालिक ब्रेक तथा विज्ञान संकाय से हाइड्रोलिक ब्रिज,

छात्रों में तकनीकी शिक्षा व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सबसे कारगर है विज्ञान प्रदर्शनी - दीपक कुमार

वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, हाइड्रोपावर प्लांट, एवं सोलर एनर्जी प्लांट, इलेक्ट्रोलिसिस एंड फ्यूल सेल, यूरिया केमिकल प्लांट, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, बायोडीजल फ्राम किचन वेस्ट, वर्किग आफ ह्यूमन मसल्स, वर्किंग माडल आफ जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान एवं तकनीक का प्रदर्शन किया। जबकि अर्थक्वेक अलार्म, रेन वाटर हार्वेस्टिग, विड- मिल एवं स्ट्रीटलाइट के प्रोजक्ट से छात्रों का हुनर वाहवाही योग था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।