48 घंटे बाद टूटा पूर्व विधायक का आमरण अनशन, एसडीएम ने पिलाया नारियल पानी

48 घंटे बाद टूटा पूर्व विधायक का आमरण अनशन, एसडीएम ने पिलाया नारियल पानी

- उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के पहल पर माने पूर्व विधायक स्वामीनाथ तिवारी

- समस्याओं के समाधान के प्रति जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उदासीनता से नाराज थे पूर्व विधायक

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बिहार भाजपा के स्तंभ व ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नैनीजोर निवासी डॉ. स्वामीनाथ तिवारी का आमरण अनशन शुक्रवार को 48 घंटे बाद टूटा। डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने उन्हें नारियल पानी पिला अनशन तुड़वाया। उनके अनशन को तुड़वाने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने खुद पहल कर उनकी समस्याओं का समाधान प्रमुखता से करवाने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद वे अनशन तोड़ने पर राजी हुए। बता दें कि 21 फरवरी को सुबह दस बजे नैनीजोर के आदिशक्ति जगतारिणी काली मां मंदिर परिसर में क्षेत्रिय समस्याओं के समाधान के प्रति जन प्रतिनिधियों की उदासीनता तथा अधिकारियों के लापरवाह रवैये से नाराज हो आमरण अनशन शुरू किया था। इसकी जानकारी मिलते ही शासन प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई थी। वही राज्य सरकार तक उनके आमरण अनशन की खबर पहुंची।

जिसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने तत्काल पहल किया। वे 19 सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन किए थे। गौरतलब है कि पूर्व विधायक डॉ. स्वामीनाथ तिवारी अक्सर जन समस्याओं के समाधान के लिए आमरण अनशन का सहारा लेते है। वे अबतक अपने जीवन में 11 बार आमरण अनशन कर चुके है।

मौके पर अनशन कार्यकारिणी समिति के संयोजक नंदकुमार तिवारी तथा समिति के अध्यक्ष जीउत मुनी उपाध्याय, डॉ हरे राम तिवारी, अवधेश तिवारी, ग्राम गौरव संस्थान के तेजनारायण कुंवर, किसान मोर्चा के सदस्य भरत तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी उर्फ भुटेली तिवारी, सर्वदेव तिवारी, दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के मुखिया गौरीशंकर तिवारी, कमलानन्द तिवारी, समाज सेवी कुमार निरंजन सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन को स्थगित करवाया गया।