कोईलवर में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का भव्य स्वागत

कोईलवर में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का भव्य स्वागत

केटी न्यूज/आरा

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी का भव्य स्वागत किया। आपको बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज आरा प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम एवं जगदीशपुर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

तभी हीं आरा-पटना फोरलेन पर कोईलवर पुल के समीप भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे एवं अंगवस्त्र,फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केशव मौर्य जिंदाबाद, जय जय श्री राम के नारों का जय घोष किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,

ओबीसी जिलाध्यक्ष ऋतुराज जी, राकेश शर्मा, राम दिनेश यादव, कौशल यादव, संतोष सिंह, पुरुषोत्तम सोनवान,कन्हैया सिंह, विभु जैन, श्याम प्रकाश बिंद, शेखर गुप्ता, सरवन गुप्ता, पिंटू साहनी, महेंद्र, कुशवाहा, सुरेंद्र मंडल, विभा रानी उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सतीश गुप्ता ने दी। वही इस कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।