Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

डुमरांव, ब्रह्मपुर व कोरानसराय के नये थानाध्यक्षों ने किया योगदान

डुमरांव, ब्रह्मपुर व कोरानसराय के नये थानाध्यक्षों ने किया योगदान

-  पहले दिन ही ही ऐक्शन में दिखे डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार

केटी न्यूज/डुमरांव

पुलिस कप्तान मनीष कुमार द्वारा जिले के कई थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। इसी कड़ी में अनुमंडल के डुमरांव, ब्रह्मपुर तथा कोरानसराय के थानें में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। तैनाती के बाद मंगलवार को तीनों थानों के नये थानाध्यक्षों ने योगदान कर लिया है। योगदान करने वालों में डुमरांव थाना के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, ब्रह्मपुर के रंजीत कुमार तथा कोरानसराय के अभय कुमार सिंह शामिल है।

डुमरांव, ब्रह्मपुर व कोरानसराय के नये थानाध्यक्षों ने किया योगदान

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार पहले दिन से ही ऐक्शन में दिखे। वे यहां योगदान व पदाधिकारियों तथा कर्मियों से औपचारिक मुलाकात के बाद सीधे वाहन चेकिंग अभियान करने लगे। इस दौरान वे विष्णु मंदिर के पास पूरी टीम के साथ घंटो वाहनों की जांच पड़ताल करते नजर आए। वे बाइक के साथ ही चारपहहिया वाहनों की तलाशी भी ले रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता अपराध

डुमरांव, ब्रह्मपुर व कोरानसराय के नये थानाध्यक्षों ने किया योगदान

नियंत्रण तथा शराब तस्करी पर लगाम लगाना है। इसके लिए वे पुलिस गश्त तथा वाहन चेकिंग अभियान को और तेज करेंगे तथा नो योर पुलिस अभियान को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। वही कोरानसराय के थानाध्यक्ष बने अभय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा तस्करों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वही ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने भी अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा तस्करी पर लगाम लगाने को प्राथमिकताओं में बताया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।