थार के रौंदने से एनएचएआई के कामगर की मौके पर मौत, विरोध में पांच घंटे तक एनएच जाम

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार थार के रौंदने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों तथा ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक एनएच 922 को जाम रखा। इस दौरान स्थानीय पुलिस के अलावे नया भोजपुर व ब्रह्मपुर थाने की पुलिस टीम व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद रहे। बाद में पीएनसी कंपनी द्वारा मुआबजा देने की घोषणा के बाद जाम हटाया गया।

थार के रौंदने से एनएचएआई के कामगर की मौके पर मौत, विरोध में पांच घंटे तक एनएच जाम

-- कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की है घटना, माता-पिता की इकलौती संतान था मृतक, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार थार के रौंदने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों तथा ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक एनएच 922 को जाम रखा। इस दौरान स्थानीय पुलिस के अलावे नया भोजपुर व ब्रह्मपुर थाने की पुलिस टीम व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद रहे। बाद में पीएनसी कंपनी द्वारा मुआबजा देने की घोषणा के बाद जाम हटाया गया। 

मृतक की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ही बड़का ढकाईच गांव निवासी राम प्रवेश सिंह के इकलौते पुत्र 40 वर्षीय दीनबंधु कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह पीएनसी कंपनी के अंतर्गत ही एनएच 922 के डिवाइडर लगी झाड़ियों की देखभाल करता था। शनिवार की दोहपर वह अपने घर से खाना खाकर अपनी ड्यूटि पर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही कृष्णाब्रह्म अंडर पास से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा कि एक तेज रफ्तार थार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके गांव के लोग मौके पर पहुंचे तथा शव को सड़क पर रख जाम कर दिए। इसकी सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म के साथ ही नया भोजपुर व ब्रह्मपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, ब्रह्मपुर के सर्किल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भी पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किए। इस दौरान परिजन तथा ग्रामीण मुआबजे की मांग पर अड़े रहे। परिजन दो लाख रूपए का मुआबजा मांग रहे थे।

शाम करीब पांच बजे पीएनसी कंपनी द्वारा तत्काल 50 हजार रूपए का चेक दिया गया तथा शेष डेढ़ लाख रूपए एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।  जाम हटने के बाद कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्णाब्रह्म के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया अभी तक परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। 

-- दो बच्चो के सिर से उठा बाप का साया

जानकारी के अनुसार मृतक काफी गरीब परिवार से है तथा वह वर्ष 2013 से ही पीएनसी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसे एक पुत्री सिमरन 20 वर्ष तथा एक पुत्र रितिक राज 15 वर्ष है। इस घटना से दोनों के सिर से बाप का साया उठ गया। 

-- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना ने पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों की माने तो वहीं परिवार का एकमात्र सहारा था। इस हादसे ने परिवार के कमाउ पूत को छिनने के साथ ही दो वक्त की रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। यही कारण है कि घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।