Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

नीतीश कुमार ने किया 587 करोड़ 80 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड पहुंचे।मुख्यमंत्री ने कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

नीतीश कुमार ने किया  587 करोड़ 80 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
Nitish kumar

केटी न्यूज़/पूर्णिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड पहुंचे। मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित कामाख्या मंदिर प्रांगण से 580.87 करोड़ रुपए से अधिक की कुल 62 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

नीतीश कुमार ने किया  587 करोड़ 80 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा विस्तारित करने की योजना, भोटहा मोर से 9 किलोमीटर बाईपास का निर्माण, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल निर्माण, रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण और काझा कोठी में मिथिलाहट के तर्ज पर विकसित करने की योजना शामिल है। 

नीतीश कुमार ने किया  587 करोड़ 80 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया समाहरणालय परिसर में समीक्षा बैठक में भाग लिया जहां सभी विभागों के सचिव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, लेसी सिंह मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे चप्पे पर बिहार पुलिस और पारामिलिट्री फोर्स के जवान लगाए गए। 

नीतीश कुमार ने किया  587 करोड़ 80 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

सीएम नीतीश ने पूर्णिया के भवानीपुर पंचायत के मजरा गांव स्थित मां कामाख्या मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री पूजा अर्चना की और वहीं पर जल जीवन हरियाली से बने तालाब, जीविका के स्टॉल के साथ-साथ तीन दर्जन से ज्यादा स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सीएम ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कंपलेक्स, सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल का भी शीलान्यास किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।