बलिया रेल संपर्क को लेकर फिर मुखर हुए लोग, रघुनाथपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य की जांच

रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को रेल यात्री कल्याण परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वर्षों से लंबित रघुनाथपुर-बलिया नई रेल लाइन परियोजना को लेकर एक बार फिर आवाज उठाई गई।

बलिया रेल संपर्क को लेकर फिर मुखर हुए लोग, रघुनाथपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य की जांच

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को रेल यात्री कल्याण परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वर्षों से लंबित रघुनाथपुर-बलिया नई रेल लाइन परियोजना को लेकर एक बार फिर आवाज उठाई गई। परिषद के सदस्यों ने कहा कि यह रेल लाइन बनने से बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य सीताराम ठाकुर ने की। परिषद के अध्यक्ष नागेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि नई रेल लाइन की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख जरूरत रही है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। परिषद ने सरकार और रेलवे मंत्रालय से शीघ्र सर्वे और निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।इस दौरान रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या एक के कार्यों की भी समीक्षा की गई। परिषद के सदस्यों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए संवेदक को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। सदस्यों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।बैठक में चंद्रशेखर पाठक, मुन्ना चौधरी, प्रभुनाथ पाल, सोनू दुबे, जावेद अंसारी, प्रभु मिश्रा, विक्रम सिंह सिसोदिया, मनीष भारद्वाज, चंदन ओझा, इमरान अंसारी एवं संदीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।