Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

स्टेशन रोड पर पुलिस की सख्ती, नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ डुमरांव पुलिस ने सोमवार को सख्ती दिखाई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर के व्यस्त स्टेशन रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

स्टेशन रोड पर पुलिस की सख्ती, नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई

स्टेशन रोड पर पुलिस की सख्ती, नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई

__11.5 हजार रुपये जुर्माना वसूला, जांच देख कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकले

केटी न्यूज/डुमरांव।

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ डुमरांव पुलिस ने सोमवार को सख्ती दिखाई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर के व्यस्त स्टेशन रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात के साथ यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की अचानक कार्रवाई से स्टेशन रोड पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन रोड पर पुलिस की सख्ती, नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई

जांच अभियान की भनक लगते ही कई वाहन चालक पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदलते भी नजर आए।पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, जरूरी कागजात साथ रखने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

स्टेशन रोड पर पुलिस की सख्ती, नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।