Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

नावानगर के एथेनॉल कंपनी में जीएसटी का छापा, मचा हड़कंप

अनुमंडल के नावानगर प्रखंड के विशेष आर्थिक क्षेत्र ( सेज ) स्थित इथेनॉल कंपनी में शनिवार को जीएसटी का छापा पड़ा है। छापेमारी की यह करवाई जीएसटी कमिश्नर (आईबी ) के निर्देश पर 17 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व राज्य कर संयुक्त आयुक्त तेज कांत झा कर रहे हैं। इस दौरान टीम द्वारा कंपनी के कागजातों को खंगाला जा रहा है

नावानगर के एथेनॉल कंपनी में जीएसटी का छापा, मचा हड़कंप

केटी न्यूज/डुमरांव 

अनुमंडल के नावानगर प्रखंड के विशेष आर्थिक क्षेत्र ( सेज ) स्थित इथेनॉल कंपनी में शनिवार को जीएसटी का छापा पड़ा है। छापेमारी की यह करवाई जीएसटी कमिश्नर (आईबी ) के निर्देश पर 17 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व राज्य कर संयुक्त आयुक्त तेज कांत झा कर रहे हैं। इस दौरान टीम द्वारा कंपनी के कागजातों को खंगाला जा रहा है तथा कर चोरी के मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारी अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। राज्य कर संयुक्त आयुक्त तेज कांत झा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने विशेष जानकारी देने से इनकार कर दिया है। छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद कंपनी के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं, लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। गौरतलब हो कि पिछले वर्ष राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने नवानगर सेज क्षेत्र में इस औद्योगिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया था। कंपनी के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह जीएसटी का छापेमारी नही है। यह रेगुलर विजिट जांच है। राज्य के बाहर हमारे प्रोडक्टस जा रहे है। इसलिए यह जांच हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।