Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर रवाना

प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर के लिए रवाना हुए। विद्यालय परिसर से बच्चों को शिक्षकों की देखरेख में हर्षाेल्लास के साथ रवाना किया गया।

अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर रवाना

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर के लिए रवाना हुए। विद्यालय परिसर से बच्चों को शिक्षकों की देखरेख में हर्षाेल्लास के साथ रवाना किया गया।इस परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को राजगीर, नालंदा और गया के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक महत्व से जुड़े प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास एवं संस्कृति के प्रति रुचि जागृत करना तथा कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है।

अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर रवाना

प्रधानाध्यापक मो. नशरूदीन ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को राज्य के महत्वपूर्ण स्थलों से परिचित कराना है, ताकि उनका बौद्धिक एवं सामाजिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा।भ्रमण को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। कई विद्यार्थियों ने बताया कि वे पहली बार राजगीर जैसे ऐतिहासिक स्थल को देखने जा रहे हैं, जिससे उन्हें नई जानकारी और अनुभव प्राप्त होगा। इस अवसर पर शिक्षक सतेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, फूल कुमारी एवं विद्या कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी बच्चों के साथ रवाना हुए।

अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर रवाना

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।