लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ्य संपन्न, व्रतियों ने में दिखा उत्साह

लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ्य संपन्न, व्रतियों ने में दिखा उत्साह
छठ घाट पर डूबते सूर्य को नमस्कार छठ करती ब्रती

- चैती छठ को लेकर गुलजार रहा बाजार

केटी न्यूज /बक्सर

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ्य दिया गया। व्रतियों ने पूरे विधि विधान से सोमवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पित किए। मंगलवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ यह महापर्व संपन्न होगा। इसके पहले व्रती तथा उनके परिवार ने खरना व नहाय खाय के विधानों को पूरा किया था। चैती छठ के कारण पिछले दो दिनों से बाजार भी गुलजरा था। बाजार में पूरे दिन फल, कलसूप, दौरा समेत छठ पूजा में उपयोग किए जाने वाले सामानों की बिक्री हो रही थी। रविवार व सोमवार को खरीददारों की भीड़ उमड़ी थी। वही सोमवार को दोपहर बाद लोग अपने माथे पर दौरान लिए छठ घाटों की ओर रवाना हो रहे थे। बक्सर में गंगा घाटों के अलावे विभिन्न जलाशयों के किनार चैती छठ मनाए जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावे कई श्रद्धालु अपने घरों तथा छतों पर भी कृत्रिम तालाब का निर्माण करा छठ पर्व मनाए। चैती छठ के दौरान लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया चैती छठ

बक्सर तथा डुमरांव जैसे शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं द्वारा चैती छठ मनाए जाने की जानकारी मिली है। सदर प्रखंड के अलावे, राजपुर, चौसा, इटाढ़ी, डुमरांव, ब्रह्मपुर, सिमरी, चक्की, नावानगर, चौगाई, केसठ आदि प्रखंडों में लोगों द्वारा तालाबों तथा अन्य जलाशयों के किनारे चैती छठ मनाया गया है। लोक आस्था के इस माहपर्व के दौरान छठ घाटों पर साफ सफाई तथा रौशनी की व्यवस्था भी की गई थी।     

गुलजार हो रहा है फल व मेवा का बाजार

मार्च के आखिरी सप्ताह से एक साथ कई पर्व त्योहार शुरू हुए है। जिसका बाजार पर साकारात्मक असर देखा जा रहा है। खासकर फल, मेवा, किराना तथा कई अन्य सामानों की बिक्री बढ़ गई है। एक तरफ खरमास के चलते शुभ लग्नों पर लगाम लगने के बाद दुकानदारों में मायूशी थी, लेकिन पर्व त्योहारों का दौरान शुरू होने के बाद बाजार की रौनक बढ़ने लगी है।

बता दें कि 22 मार्च से वासंतिक नवरात्र शुरू हो गया है। इस दौरान चैती छठ व रामनवमी भी मनाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ मुसलमानों का सबसे पवित्र महीना रमजान भी चल रहा है। जिस कारण फल, मेवा व किराना सामानों की बिक्री बढ़ गई। फल विक्रेता हशीम कुमार, किराना व्यवसायी भोला प्रसाद आदि ने कहा कि पर्व त्योहारों के कारण पिछले एक सप्ताह से बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है।