Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

महादलित बस्ती में आगलगी से तीन झोपड़िया जली, हजारों का नुकसान

महादलित बस्ती में आगलगी से तीन झोपड़िया जली, हजारों का नुकसान

महादलित बस्ती में आगलगी से तीन झोपड़िया जली, हजारों का नुकसान

नगर के वार्ड 22 स्थित महादलित बस्ती में बीती रात आगलगी की घटना में तीन झोपड़ीनुमा मकान जल कर राख हो गए है। इस घटना में झोपड़ी में रखे अनाज, कपड़ा, दो मुर्गा तथा अन्य जरूरी सामान समेत कुल हजारों की संपति जली है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जब बस्ती वाले सो रहे थे। इसी दौरान अचानक महेन्द्र मुसहर, नंद कुमार मुसहर तथा मुन्ना मुसहर के घर में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते तबतक तीनों की झोपड़िया तथा उसमें रखे सामान जल गए थे। हालांकि लोगों की तत्परता से जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। नही ंतो यह पूरे बस्ती में फैल सकती थी। इस घटना के बाद तीनों परिवारों की रात खुले आसमान तले गुजरी है। जिस कारण उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। सुबह में घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई। मौके पर पहुंचे अंचलकर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया है। वही सीओ ने बताया कि जांचोपरांत नियमानुसार मुआबजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है तथा वे पूरी तरह से सामाजिक आसरे के मोहताज हो गए है।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।