Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

आज है मां का पहला नवरात्रि, जाने इस बार का मां का वाहन क्या कहता है।

चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 यानी की आज से शुरू हो रही है

आज है मां का पहला नवरात्रि, जाने इस बार का मां का वाहन क्या कहता है।
Navratri

केटी न्यूज़/दिल्ली

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है।इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 यानी की आज  से शुरू हो रही है।नवरात्रि का समापन राम नवमी  पर होगा।धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा भक्तों के बीच धरती पर निवास करती हैं।इस बार चैत्र नवरात्रि के पहले नवरात्रे वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का संयोग बन रहा है।ऐसे में इस योग के दौरान की गई पूजा व्यक्ति को सुख-समृद्धि दिलायेगा।

आज है मां का पहला नवरात्रि, जाने इस बार का मां का वाहन क्या कहता है।

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से शुरू होकर  17 तक रहेंगे। ऐसे में चैत्र नवरात्रि  पूरे 9 दिन मनाएं जाएंगे।इस साल नवरात्रि की किसी भी तारीख का क्षय नही है।शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में तिथि का घटना अशुभ माना जाता है।

आज है मां का पहला नवरात्रि, जाने इस बार का मां का वाहन क्या कहता है।

इस बार चैत्र नवरात्रि पर माता घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं।देवी के इस वाहन का क्या संदेश है चलिए जानते हैं।माता रानी के वाहन को शुभ-अशुभ फल का सूचक माना जाता है।इसका प्रकृति से लेकर मानव जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।इस बार चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर हो रहा है।घोड़े को मां दुर्गा का शुभ वाहन नही माना जाता।यह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं का संकेत है।यह सत्ता में परिवर्तन के भी संकेत है।

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।