करंट की चपेट में आ दो दुधारू मवेशियों की मौत
बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में एक दुधारू गाय व एक भैंस की मौत हो गई है। दोनों मवेशी स्थानीय गांव निवासी पशुपालक महेन्द्र राम की थी। इस घटना से पशुपालक को 1.40 लाख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।

__ डुमरांव थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव की हैं घटना, पशुपालक मायूस
केटी न्यूज/डुमरांव
बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में एक दुधारू गाय व एक भैंस की मौत हो गई है। दोनों मवेशी स्थानीय गांव निवासी पशुपालक महेन्द्र राम की थी। इस घटना से पशुपालक को 1.40 लाख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।पीड़ित पशुपालक का कहना है कि वह सुबह में अपने दुधारू गाय व भैंस को चराने के लिए ले जा रहा था, इसी दौरान बिजली का पोल जो पानी भरे गड्ढे में स्थित था, उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही दोनों मवेशी पानी में उतरे कि करंट की चपेट में आ गए।

मैं तथा अन्य ग्रामीणों ने मवेशियों को बचाने का प्रयास किए, लेकिन पानी में करंट प्रवाहित होने से सफलता नहीं मिली और दोनों मवेशियों की मौत हो गई।इस घटना से पीड़ित पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। पशुपालक ने बताया कि उसने गाय 50 हजार तथा भैंस 90 हजार में खरीदा था। पशुधन की मौत से आर्थिक नुकसान के साथ ही रोजगार भी ठप हो गया है। पशुपालक ने डुमरांव थाने सहित अन्य संबंधित जगहों पर आवेदन दे न्याय और मुआवजे की अपील की है।

