Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने, बहुजन समाज को संगठित करने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ शुक्रवार को बक्सर के नगर भवन में उनका 20वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

__ बक्सर में 20वां महापरिनिर्वाण दिवस मना, बहुजन एकता मजबूत करने और संविधान-लोकतंत्र की रक्षा का उठा स्वर

केटी न्यूज/बक्सर।

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने, बहुजन समाज को संगठित करने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ शुक्रवार को बक्सर के नगर भवन में उनका 20वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बहुजन शोषित समाज संघर्ष समिति (बीएस-4) एवं बहुजन सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांशीराम के संघर्ष, विचारधारा और सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को याद किया। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएस-4 के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने की, जबकि मंच संचालन चक्रवर्ती चौधरी और कमलेश राव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बीएस-4 एवं बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल और बहुजन सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कुशवाहा शामिल हुए।

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

__कांशीराम के विचार आज भी प्रासंगिक : अनिल कुमार

मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कहा कि कांशीराम की पुण्यतिथि मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष और बहुजन समाज को संगठित करना आज भी जरूरी है। उनके अनुसार, देश में भ्रष्टाचार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।अनिल कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए बीएस-4 एवं बहुजन सेना का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक एकता मजबूत करने और कांशीराम के विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की अपील की।

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

__आंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाने में अहम योगदान

पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधानवादी दृष्टिकोण को देश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक संघर्ष किया। उनके आंदोलन ने सामाजिक न्याय और बहुजन चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, पीड़ित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। साथ ही बक्सर को अपराधमुक्त बनाने और बिहार में बहुजन समाज की आवाज बुलंद करने के लिए सामूहिक संघर्ष पर जोर दिया।कार्यक्रम में पवन कुमार, जय प्रकाश यादव, शिव बहादुर पटेल, पप्पू पटेल, रमेश कुमार राजभर, मती उर्वर रहमान, जय नारायण राम, रामानन्द सिंह कुशवाहा, वीरेन्द्र सम्राट, पृथ्वीराज, मुकेश पासवान, बड़क राम और शारदा बौद्ध समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बहुजन एकता, सामाजिक न्याय तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।