Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

- निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने बनाया ग्रीन एंबेसडर

- छत पर बागवानी कर तथा लोगों के बीच पौध का वितरण कर वर्षों से करते आ रहे है पर्यावरण संरक्षण 

केटी न्यूज/ डुमरांव

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

डुमरांव के जदयू नेता व पर्यावरण प्रेमी उमेश गुप्ता रौनियार को बिहार का ग्रीन एंबेसडर बनाया गया है। उन्हंे यह खिताब निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने उनके प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण तथा इसके प्रति लोगों को जागरूकर करने के लिए दिया है। वे वर्षों से अपने छत पर बागवानी कर कई तरह के पौधे उगाते है तथा लोगों के बीच इसका वितरण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकर भी करते आ रहे है।

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

उनके ऐसे प्रयासों से प्रभावित होकर ही निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने उन्हें बिहार का ग्रीन एंबेसडर बनाया है। बता दें कि पर्यावरण मैन तरु मित्र उमेश गुप्ता ने दिन की शुरुआत प्रकृतिक मां की सेवा के साथ अभियान को लेकर प्रतिदिन कम से कम घंटे दो घंटे का समय प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण के लिए देते हैं। इसके अलावे वे अपने छत के बागवानी में बहुत सारे पौध तैयार भी करते हैं

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

और लोगों के बीच वितरण भी करते हैं साथ ही पर्यावरण के बढ़ावा देने के लिए उन्हें जागृत भी करते हैं। इस प्रयास के लिए अब तक उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका हैं। उनके पर्यावरण के प्रति सार्थक त्याग और उनके द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ फाउंडर डॉक्टर नीरज गुप्ता ने उन्हें प्रमाण पत्र जारी कर पर्यावरण मैन को बिहार राज्य में पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के प्रति आम जनमानस में जन जागरूकता फैलाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

 ग्रीन एंबेसडर बनाए जाने पर पर्यावरण मैन उमेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए लोगों में जागरुकता जरूरी है, पर्यावरण निरंतर नव प्रयासों से लोगों को वायु व जलवायु संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरुक कर रहे है। श्री गुप्ता ने कहा कि ग्रीन एंबेसडर के रूप में मिली जिम्मेवारी का हरित स्वागत करते हैं।

बिहार राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए डुमरांव के उमेश गुप्ता रौनियार

आगे उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हर हाल में पर्यावरण को बचाने की दिशा में व्यावहारिक कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की अपील की और भारत सरकार के मिशन सलाइफा से जुड़कर जीवन में बदलाव लाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का आह्वान किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।