खेल मैदान 15 मार्च तक करें पूर्ण: जिलाधिकारी
ग्रामीण क्षेत्र के पंचायतों में खेल मैदान का विकास मनरेगा योजना से किया जा रहा है। बक्सर जिले के 97 पंचायतों में 112 खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें सात खेल मैदान 4 एकड़ तक, 36 खेल मैदान 115 एकड़ तक एवं 49 खेल मैदान एक एकड़ से कम भूमि पर बनायी जा रही है। वर्तमान में 15 पंचायतों के 15 खेल मैदान निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

- मनरेगा योजना के तहत बनाए जा रहे 97 पंचायतों में 112 खेल मैदानों की डीएम ने की समीक्षा
- सभी योजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक पूर्ण करने का दिया गया निर्देश
केटी न्यूज/बक्सर
ग्रामीण क्षेत्र के पंचायतों में खेल मैदान का विकास मनरेगा योजना से किया जा रहा है। बक्सर जिले के 97 पंचायतों में 112 खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें सात खेल मैदान 4 एकड़ तक, 36 खेल मैदान 115 एकड़ तक एवं 49 खेल मैदान एक एकड़ से कम भूमि पर बनायी जा रही है। वर्तमान में 15 पंचायतों के 15 खेल मैदान निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देश दिया गया कि 15 मार्च तक सभी खेल मैदान पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। खेल मैदान के साथ मानव दिवस सृजन, मानव दिवस सृजन में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिलाओं की भागीदारी, जॉब कार्डधारियों का आधार सीडिंग एवं आधार कार्ड आधारित भुगतान, मजदूरों का ससमय मजदूरी भुगतान, मोबाईल एप से मजदूरों की उपस्थिति, कार्य पूर्णता,
ग्रामीण हाट बाजार निर्माण ग्राम संगठन भवन, आंगनवाड़ी भवन, सतत जीविकोपार्जन योजना अन्तर्गत पशु शेड व बकरी शेड का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के मजदूरी का भुगतान इत्यादि मनरेगा के संकेतकों पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की गई एवं सभी योजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इन अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण :
चार खेल मैदान प्रारंभ नहीं करने के लिए नावानगर के कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बकरी शेड व पशु शेड में असंतोषजनक प्रदर्शन करने हेतु डुमरांव एवं चौसा के कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जीविका भवन निर्माण में भूमि हेतु संबंधित अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित नहीं
करने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी चौगाई एवं चौसा से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डीआरडीए बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा समेत सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड/पंचायत स्तरीय मनरेगा के कमी उपस्थित थे।