Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

पहले दिन चालीस हथियारों के लाइसेंस का हुआ सत्यापन केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

पहले दिन चालीस हथियारों के लाइसेंस का हुआ सत्यापन  केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )
आर्म्स का सत्यापन करते अधिकारी

नगर परिषद चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर डुमरांव थाने में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन किया गया। पहले दिन कुल चालीस हथियारों के लाइसेंस को मजिस्ट्रेट सह बीडीओ संतोष कुमार ने सत्यापित किया। मंगलवार बुधवार को भी हथियारों का सत्यापन होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि निर्धारित तिथि तक जो अपने लाइसेंस का सत्यापन नहीं करवाएंगे उनके हथियार को जप्त कर लाइसेंस रद्द करने के लिए डीएम को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व लाइसेंसों का सत्यापन जरूरी होता है। लाइसेंस सत्यापन के कारण स्थानीय थाने में पूरे दिन लाइसेंस धारियों की भीड़ लगी रही। लोग अपने-अपने लाइसेंस का सत्यापन कराने कई जगहों से आए थे। अपने लाइसेंस का सत्यापन कराने आए अधिवक्ता विंध्याचल राय ने कहा कि प्रशासन के निर्देश का पालन करना जरूरी है। लाइसेंसों के सत्यापन के दौरान बीडीओ के साथ थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम भी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।