डुमरांव पहुंचा युवा मोर्चा के हर घर तिरंगा अभियान का कारवां, हुआ भव्य स्वागत

डुमरांव पहुंचा युवा मोर्चा के हर घर तिरंगा अभियान का कारवां, हुआ भव्य स्वागत

केटी न्यूज/डुमरांव

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत बक्सर से चल भव्य बाइक जुलूस सह तिरंगा यात्रा जिले के विभिन्न मार्गाे से होते हुए मंगलवार को डुमरांव पहुंचा। डुमरांव नगर भ्रमण के बाद जुलूस स्थानीय शहीद स्मारक पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता युवा मोर्चा बक्सर के जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने तथा संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक दीपक यादव ने किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगाए रहे थे। मौके पर युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश के प्रभारी अमित मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के विचार को अपना राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।

हम सभी कार्यकर्ता भारत माता के गौरव को शीर्ष पर देखना चाहते हैं। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह, महामंत्री विमलेश सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, पिंकी पाठक, नगर अध्यक्ष चुनमुन वर्मा, मल्लिकार्जुन राय आदि ने संबोधित करते हुए मजबूत भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान अंकित मिश्र, बलिराम केशरी, अक्षय ओझा, विकाश राय, अंकित राय, अभिषेक रंजन, संटू मित्रा, सोनू राय, रोहित राय, आनंद ओझा, मनु गिरी, चन्दन ओझा, चन्दन शर्मा, मुन्ना तिवारी, भास्कर, महावीर, आकाश गुप्ता, सतीश कुमार, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।