Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

पुराना भोजपुर में मिले शव की नहीं हुई पहचान

सोमवार की दोपहर नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर के कब्रिस्तान के पास मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय पुलिस उक्त शव के शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

पुराना भोजपुर में मिले शव की नहीं हुई पहचान

केटी न्यूूज/डुमरांव

पुराना भोजपुर में मिले शव की नहीं हुई पहचान

सोमवार की दोपहर नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर के कब्रिस्तान के पास मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय पुलिस उक्त शव के शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। उसकी तस्वीर को आस पास के थानों, साइबर सेनानी ग्रुपों तथा सोसल साइड पर डाल पहचान करने की अपील की गई है। लेकिन गुरूवार की शाम तक उक्त शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पुराना भोजपुर में मिले शव की नहीं हुई पहचान

जिस कारण पुलिस की उलझन बढ़ गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद अब 72 घंटे का समय भी पूरा होना वाला है। ऐसे में निर्धारित अविध बीतने के बाद पुलिस उसका अंतिम संस्कार अपने स्तर से करवाएगी। बता दें कि पुराना भोजपुर चौक से आरा रोड के किनारे स्थित कब्रिस्तान के पास सोमवार की दोहपर बाद एक 45-50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। ग्र्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम कराया था। लेकिन, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।