Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

बक्सर-पटना फोरलेन के किनारे मिला युवक को शव, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के समीप की है। यह जगह नया भोजपुर व कृष्णाब्रह्म थाने का बार्डर इलाका है। इसकी जानकारी मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बक्सर-पटना फोरलेन के किनारे मिला युवक को शव, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

जानकारी के अनुसार लेवाड़ गांव समीप एनएच 922 से करीब 200 मीटर उत्तर झाड़ी में एक युवक का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक करीब 18-20 वर्ष के आस पास का है तथा वह सफेद हूडी व सफेद पैंट पहने था। उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे तथा मुंह से झाग निकला था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी कही अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को यहां लाकर फेक दिया गया होगा। या फिर किसी जहरीला पदार्थ के खाने या विषैले जंतुओं के डंसने से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

बक्सर-पटना फोरलेन के किनारे मिला युवक को शव, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस उसकी तस्वीर को आस पास के थानों तथा सोशल मीडिया पर डाल पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।इस संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि उसकी मौत कैसे हुई है। वहीं, शव मिलने से लेवाड़ तथा आस पास में हड़कंप मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।