जनता के भरोसे की पहली परीक्षा: डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने सड़कों की बदहाली पर लिया कड़ा एक्शन

डुमरांव विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायक राहुल कुमार सिंह ने अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में जनता की सबसे बड़ी समस्या—जर्जर सड़कों—पर सीधा मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही उन्होंने महरौरा मोड़ से लेकर मुख्य बाजार तक की सड़कों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़े-बड़े गड्ढों और नाली, गली की स्थिति देखकर वे काफी नाराज दिखे। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत गड्ढों की भराई और पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कराने का निर्देश दिया। फिर फोन लगा एनएच-120 के कार्यपालक अभियंता को फोन लगाकर जमकर क्लाश लगाई। आदेश मिलते ही दोनों कार्यों को त्वरित गति से शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है, इसलिए विकास कार्यों में किसी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता के भरोसे की पहली परीक्षा: डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने सड़कों की बदहाली पर लिया कड़ा एक्शन

महरौरा मोड़ के गड्ढों को देख भड़के विधायक, अधिकारियों की लगाई फटकार

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायक राहुल कुमार सिंह ने अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में जनता की सबसे बड़ी समस्या—जर्जर सड़कों—पर सीधा मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही उन्होंने महरौरा मोड़ से लेकर मुख्य बाजार तक की सड़कों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़े-बड़े गड्ढों और नाली, गली की स्थिति देखकर वे काफी नाराज दिखे। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत गड्ढों की भराई और पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कराने का निर्देश दिया। फिर फोन लगा एनएच-120 के कार्यपालक अभियंता को फोन लगाकर जमकर क्लाश लगाई। आदेश मिलते ही दोनों कार्यों को त्वरित गति से शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है, इसलिए विकास कार्यों में किसी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निविदा पूरी, बजट आवंटित—फिर भी क्यों रुका काम

  राहुल सिंह ने बताया कि सड़क के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चूकी है, इसकी निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है, बावजूद काम नहीं को बीच में रोक दिया गया। इसको उन्होंने कार्य एजेंसी और विभाग के अभियंताओं की मनमानी बताते हुए, उन्होंने साफ शब्दों में कहा की हमें काम चाहिए, जो धरातल पर दिखाई पड़े। उन्होंने खुलासा किया कि दशहरा के दौरान व्यापारियों ने बाजार में ग्राहकों की कमी की शिकायत करते हुए कुछ दिनों के लिए काम रोकने का अनुरोध किया था। निर्माण कार्य के चलते यातायात डायवर्ट कर दिया गया था, जिससे दुकानदारों के व्यवसाय पर असर पड़ा था। त्योहारों के सम्मान में प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि दशहरा के बाद काम पुनः शुरू होगा, परंतु दीपावली और छठ पूजा गुजर जाने के बावजूद निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं किया गया।

संवेदक पर एफआईआर, फिर भी रफ्तार शून्य

  काम में बढ़ती ढिलाई और बार-बार मिल रही शिकायतों को देखते हुए डुमरांव प्रशासन ने संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। बावजूद इसके, निर्माण कार्य अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बारिश के पानी से वे और भी खतरनाक हो गए हैं। कई स्थानों पर छिटपुट दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

"वादा किया था, इसलिए सबसे पहले सड़क-

 नवनिर्वाचित विधायक राहुल सिंह ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि जीत मिलते ही सबसे पहले सड़क मरम्मत पर काम होगा। जनता को राहत देना मेरी जिम्मेदारी है। मैं स्वयं हर प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि कोताही किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग को सड़क निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है और वे इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

जलनिकासी से मिली राहत, गड्ढों की भराई जारी-

     विधायक के पहल करने और अधिकारियों को हड़काने के बाद रोड बनाने वाली सारी मशीनरी सड़क पर नकजर आने लगी। पहले सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ था, उसे हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया, फिर गड्ढा भराई का कार्य शुरू किया गया। ।

जनता को जल्द मिलेगी बेहतर सड़क का लाभ-

 डुमरांव की सड़क लंबे समय से शहर की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अब निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही की जांच की जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। विधायक के सक्रिय हस्तक्षेप से लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में डुमरांव की सड़कें फिर से नई चमक के साथ नज़र आएंगी और क्षेत्र को वर्षों से झेल रही परेशानी से राहत मिलेगी।