Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

डुमरांव के विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रेस वार्ता डुमरांव विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने की। वार्ता में उन्होंने कहा कि डुमरांव की जनता को यह बताते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है कि ऐतिहासिक शहर डुमरांव को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई कार्यों की शुरुआत हमारे कार्यकाल में हो चुकी है।

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

केटी न्यूज/डुमरांव। 

लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद, डुमरांव की मुख्य सड़क सहित नगर की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है तथा ये कार्य अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। जिसमें थाना से शक्ति द्वार, सफाखाना रोड़, जंगली शिवजी रोड़, पश्चिमी गुमटी पर रेल ओवर ब्रिज आदि कार्य शामिल हैं। इन सड़कों का पुनर्निर्माण डुमरांव की सुंदरता, सुगम यातायात और व्यापारिक-आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

दशहरा से पहले ही छोटी गाड़ियों के लिए शहर की मुख्य सड़क को खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा की आज डुमरांव बिहार ही नहीं, देश स्तर पर अपनी ख्याति अर्जित कर रहा है। शिक्षा, संस्कृति और जन-आंदोलनों से यह नगर हमेशा अग्रणी रहा है, और अब विकास कार्यों की गूंज से यहां एक नया इतिहास रचा जा रहा है।  

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

यह भी उल्लेखनीय है कि लगातार सरकार के नकारात्मक रवैये और बाधाओं के बावजूद, जनता के सहयोग व समर्थन से मैं, आपके प्रतिनिधि के रूप में, इन परियोजनाओं को न केवल स्वीकृति दिलाने में सफल रहा बल्कि उन्हें अमल में लाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। यह डुमरांव की जनता की जीत है, उनकी आकांक्षाओं की जीत है। सरकार की असंदेनशील रवैये के कारण ही ज़मीन अधिग्रहण नहीं होने से बाईपास का निर्माण कार्य रुका हुआ है।

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

जनता के बीच भाकपा (माले) की बढ़ती लोकप्रियता और विकास की इस नई उम्मीद से बिहार की सत्ताधारी भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बौखला गई है। इसी बौखलाहट में, ओछी राजनीति करते हुए पुतला दहन किया जाना, न केवल जनता के जनादेश का अपमान है बल्कि विकास कार्यों को रोकने की एक नाकाम कोशिश भी है। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसे कृत्य हमारे मार्ग को रोक नहीं सकते।

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

डुमरांव की जनता सच्चाई को देख रही है और झूठ व नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार कर रही है। हमारा एकमात्र ध्येय जनता की भलाई और डुमरांव का सर्वांगीण विकास है, जिसके लिए हम हर बाधा को पार करते हुए निरंतर कार्यरत रहेंगे। डुमरांव की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में भी विकास की धारा और तेज होगी, और हम मिलकर इस नगर को प्रगति के रास्ते पर अग्रसर रखेंगे।

डुमरांव के चहुमुंखी विकास के लिये कृत संकल्पित हूं- अजीत कुशवाहा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।