Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

प्रखंड क्षेत्र के अखौरीपुर गोला में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रमिकों की समस्याओं, संगठन विस्तार और मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

--नेताओं ने कहा— मजदूरों की आवाज मजबूत होगी तो समस्याओं का होगा समाधान

केटी न्यूज/चौसा

प्रखंड क्षेत्र के अखौरीपुर गोला में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रमिकों की समस्याओं, संगठन विस्तार और मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। नेताओं ने श्रमिकों से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।बैठक को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के विकास में मजदूरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रमिक केवल अपनी जीविका के लिए काम नहीं करते, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं।

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

उन्होंने मजदूरों से संगठन के साथ मजबूती से जुड़ने और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर इंटक लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी मजदूर हितों की लड़ाई जारी रहेगी। मजदूरों के अधिकारों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठित मजदूर ही अपने हक की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ सकते हैं।बैठक में मौजूद पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि मजदूर समाज देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर पहल करनी चाहिए। उन्होंने मजदूरों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की।

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

इंटक के जिलाध्यक्ष पप्पू पांडेय ने संगठन को पंचायत और गांव स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए संगठन का व्यापक विस्तार जरूरी है। वहीं इंटक नेता रामप्रवेश यादव ने चौसा क्षेत्र में यूनियन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।बैठक के दौरान श्रमिकों की मजदूरी, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ने का संकल्प लिया गया।

चौसा में इंटक की बैठक, श्रमिक एकजुटता और संगठन विस्तार पर मंथन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।