Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत नवउद्यमियों को प्रशिक्षण

मऊ। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 30 नवउद्यमियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 28 नवंबर को बलिया मोड़ स्थित रोज गार्डन में संपन्न हुई।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत नवउद्यमियों को प्रशिक्षण

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ।  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 30 नवउद्यमियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 28 नवंबर को बलिया मोड़ स्थित रोज गार्डन में संपन्न हुई।  

समापन सत्र के मुख्य अतिथि सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने श्रम कानूनों और श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और उद्योग संचालन में इनका पालन करने की अपील की। समापन पर उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  

पिछले दो दिनों में कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुशवाहा ने पोषण उद्योगों में आंवला, लौकी और फलों के जूस की संभावनाओं और प्रसंस्करण विधियों की जानकारी दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश श्रीवास्तव ने वित्तीय नियम, ऑडिट और जीएसटी के बारे में विस्तार से बताया।  

महिला उद्यमी शुभ्रा चौरसिया और बीना देवी ने मसाला, मशरूम, मिलेट्स, और मोटे अनाज से उत्पाद तैयार करने की विधियां साझा कीं। उन्होंने इन उद्योगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरक बताया।  

जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक 150 से अधिक उद्यमियों को अनुदान दिलाकर लघु उद्योग स्थापित किए गए हैं। आगामी महीने में भी 30 नए उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

कार्यक्रम में उद्यान निरीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ मसाला, मिठाई, मुरमुरा और पशु चारा उद्योग से जुड़े 30 लाभार्थी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।