डुमरांव के विंध्याचल राय दोबारा बने भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष, लगा बधाईयों तांता
पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं डुमरांव निवासी पूर्व छात्र नेता विंध्याचल राय को भाजपा लीगल सेल का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें भाजपा लीगल सेल का फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के कानूनी मोर्चे में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के सह-संयोजक दीपक यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि मूल रूप से ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जवही जगदीशपुर गांव निवासी व वर्तमान में डुमरांव नया थाना के पीछे के निवासी विंध्याचल राय का सफर छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहा है।

-- भाजपा कार्यकर्ताओं को कानूनी सहयोग को मिलेगा नया आयाम
-- छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति की किए थे शुरूआत, राजनीतिक सफर में संघर्ष का लंबा रहा है इतिहास
केटी न्यूज/डुमरांव
पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं डुमरांव निवासी पूर्व छात्र नेता विंध्याचल राय को भाजपा लीगल सेल का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें भाजपा लीगल सेल का फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के कानूनी मोर्चे में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के सह-संयोजक दीपक यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि मूल रूप से ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जवही जगदीशपुर गांव निवासी व वर्तमान में डुमरांव नया थाना के पीछे के निवासी विंध्याचल राय का सफर छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहा है।\
पटना विश्वविद्यालय में एबीवीपी के मंच से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले राय ने युवाओं की समस्याओं, शिक्षा सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को हमेशा मुखर होकर उठाया। यही संघर्षशील प्रवृत्ति आगे चलकर उन्हें पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी अलग पहचान दिलाई। उन्होंने न केवल पेशेवर जीवन में उत्कृष्ट कार्य किया, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को न्याय दिलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहे। यही कारण है कि उनका कार्य केवल अदालत की दहलीज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ा रहा।
भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में विंध्याचल राय ने पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त कानूनी नेटवर्क तैयार किया। गांव से लेकर जिला स्तर तक कानूनी जागरूकता अभियान चलाकर उन्होंने संगठन को न केवल कानूनी दृष्टि से सक्षम बनाया, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी मजबूत किया। उनकी पहल से कई मामलों में कार्यकर्ताओं को समय पर कानूनी सहायता मिली, जिससे संगठनात्मक एकजुटता और भी बढ़ी।
दीपक यादव ने कहा कि विंध्याचल राय का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनना उनके अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उनका मानना है कि राय के नेतृत्व में भाजपा लीगल सेल बिहार आने वाले दिनों में नए मुकाम हासिल करेगा और कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा में और भी प्रभावी भूमिका निभाएगा। उनका अनुभव और दृष्टिकोण पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा की दिशा में भी लाभकारी साबित होगा। उनका नेतृत्व पार्टी के लिए एक नई दिशा तय करेगा और आने वाले वर्षों में कानूनी मोर्चे को और अधिक मजबूत बनाएगा। बधाई देने वालों में भाजपा के जिला प्रवक्ता शक्ति राय, सौरभ तिवारी, रोहित सिंह, मुखिया सिंह कुशवाहा, संटू मित्रा, अभिषेक कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।