Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोर के गेट पर खड़ी बाइक चोरी

पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोर के गेट पर खड़ी बाइक चोरी

केटी न्यूज/डुमरांव

खलवा ईनार के पास एनएच 120 के किनारे स्थित पूर्व मंत्री ददन पहलवान के कोल्ड स्टोर के गेट से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी त्रिलोकीनाथ कोल्ड स्टोर में रखे अपना आलू लेने गए थे। वे अपनी स्प्लेंडर बाइक जिसका नंबर बीआर 44 एफ 7178 को कोल्ड स्टोर के मुख्य गेट के पास खड़ी किए थे। थोड़ी देर बाद जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।