Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

प्रखंड की राजस्व अधिकारी नीहारिका वस्त बनीं एसडीसी, 70वीं बीपीएससी में हासिल की 24वीं रैंक

प्रखंड में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत नीहारिका वस्त ने 70वीं बीपीएससी की अंतिम चयन सूची में शानदार सफलता हासिल करते हुए 24वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रखंड की राजस्व अधिकारी नीहारिका वस्त बनीं एसडीसी, 70वीं बीपीएससी में हासिल की 24वीं रैंक

प्रखंड की राजस्व अधिकारी नीहारिका वस्त बनीं एसडीसी, 70वीं बीपीएससी में हासिल की 24वीं रैंक

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत नीहारिका वस्त ने 70वीं बीपीएससी की अंतिम चयन सूची में शानदार सफलता हासिल करते हुए 24वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है।वो वर्तमान में केसठ अंचल में राजस्व अधिकारी के रूप में कार्यरत है। नीहारिका वस्त अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती हैं। बीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल करने के बाद उनका चयन उप समाहर्ता  पद के लिए हुआ है।

प्रखंड की राजस्व अधिकारी नीहारिका वस्त बनीं एसडीसी, 70वीं बीपीएससी में हासिल की 24वीं रैंक

उनकी इस सफलता से प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों में हर्ष व्याप्त है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनकी सफलता से प्रखंड कार्यालय के कर्मियों में भी उत्साह का माहौल है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रखंड की राजस्व अधिकारी नीहारिका वस्त बनीं एसडीसी, 70वीं बीपीएससी में हासिल की 24वीं रैंक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।