चौसा-बक्सर मार्ग बना हादसों का हॉटस्पॉट, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो घायल
चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।


केटी न्यूज/चौसा
चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमडेरवा गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिल्हर गांव निवासी 61 वर्षीय बंसीधर सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बक्सर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हालांकि दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।टक्कर के बाद बंसीधर सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए चौसा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई।वहीं दूसरी दुर्घटना यादव मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चौसा के नरबतपुर गांव निवासी 52 वर्षीय बलराम सिंह घायल हो गए।

बताया जाता है कि बलराम सिंह किसी कार्य से यादव मोड़ पहुंचे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों ने चौसा-बक्सर मार्ग पर यातायात नियंत्रण और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

