वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2024 का आयोजन, नव प्रवेशित छात्रों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और एनवायर्नमेंटल साइंस विभागों के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारंभ 2024 का आयोजन किया गया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2024 का आयोजन, नव प्रवेशित छात्रों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

केटी न्यूज/ जौनपुर

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और एनवायर्नमेंटल साइंस विभागों के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारंभ 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, एनवायरमेंटल साइंस और बीएससी ऑनर्स के नव प्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय की विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. राजेश शर्मा ने छात्रों को विज्ञान संकाय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने परीक्षा, अकादमिक, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, खेल, कौशल विकास, और विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय और कौशल विकास केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी।

दीक्षारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव, जो प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या संस्थान के निदेशक हैं, ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम के अलावा सम्मेलनों, संगोष्ठियों, स्किल डेवलपमेंट और शोध के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. राम नारायण ने विज्ञान के क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में बात की। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. अजय द्विवेदी ने छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के नियमों की जानकारी दी और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में छात्रों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण फंड से वित्तीय सहायता भी मिल सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा की।

विश्वविद्यालय के मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार ने छात्रों को पुस्तकालय का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी और अनुशासन के नियमों, विशेषकर एंटी रैगिंग, की जानकारी दी। डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने साइबर क्राइम के बारे में छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम के बाद, सभी विद्यार्थियों ने विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय, कौशल विकास और प्रशिक्षण केंद्र, इनडोर स्टेडियम और अमृत सरोवर का दौरा किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार ने किया, स्वागत डॉ. श्रीप्रकाश तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश कुमार ने दिया। इस अवसर पर डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. सुधीर उपाध्याय, श्री ऋषि श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, ईशानी भारती, डॉ. सिपाही लाल पटेल, डॉ. मारुति सिंह, डॉ. अवधेश मौर्या, श्री सुशील कुमार और डॉ. मनीष कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।