Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

मुरारपुर गांव के बधार में पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पूरब बधार में पेड़ से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र 45 वर्ष होगी। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई।

मुरारपुर गांव के बधार में पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी

केटी न्यूज/बक्सर   

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पूरब बधार में पेड़ से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र 45 वर्ष होगी। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मजदूरों द्वारा थाने को दी गई। जहा पुलिस पहुंच शव की पहचान के साथ जांच में जुट गई। बताया जाता है कि उक्त युवक की पहचान कर ली गई है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह इटाढ़ी थाने के मुरारपुर गांव के पूरब बधार में खेत में काम करने पहुंचे मजदूरों ने देखा कि आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। इसकी सूचना मजदूरों द्वारा इटाढ़ी थाने को दी गई। जहा पहुंची पुलिस मृत युवक की पहचान के साथ हत्या या आत्महत्या की जांच में जुट गई। अगल-बगल के थाने को भी सूचित किया गया। मामले की जानकारी धनसोइ थाने से मिली। जहा युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मटकीपुर पंचायत के गोसैसी डिहरा निवासी गणेश चौरसिया के रूप में हुई। बताया गया कि वे बुधवार की शाम अपनी पत्नी से कुछ पैसे मांगे थे, पैसे नहीं मिले तो वह घर से कहीं चला गए। सुबह इटाढ़ी थाने के मुरारपुर में पेड़ से लटकता उनका शव मिला। इटाढ़ी थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि मृतक धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैसी डिहरा गांव निवासी गणेश चौरसिया के रूप में हुई है मृतक यहां कैसे पहुंचे इस बात की जांच की जा रही है। वही धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक शाम से ही अपने घर से गायब थे। इसी बीच इटाढ़ी थाने की सीमा पर उनका शव बरामद होने की सूचना मिली।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।