तिरंगे की शान में गूंजा डुमरांव, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को डुमरांव स्थित राज प्लस टू उच्च विद्यालय में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। 30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत बेलवा और विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना सिंह के संयुक्त नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगे की शान में गूंजा डुमरांव, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

__ तिरंगा हमारे शहीदों के बलिदान और 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक’ : कर्नल हेमंत बेलवा

केटी न्यूज/डुमरांव।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को डुमरांव स्थित राज प्लस टू उच्च विद्यालय में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। 30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत बेलवा और विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना सिंह के संयुक्त नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के छात्र जब सड़कों पर निकले तो पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।तिरंगा यात्रा राज प्लस टू उच्च विद्यालय से शुरू होकर छठिया पोखरा होते हुए शक्ति द्वार के रास्ते पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान छात्रों और कैडेट्स में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा।

यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत बेलवा ने कहा कि तिरंगा महज तीन रंगों का कपड़ा नहीं है, बल्कि यह देश के वीर शहीदों के बलिदान, त्याग और संघर्ष की पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कैडेट्स से तिरंगे की गरिमा और देश की एकता-अखंडता को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. संजय रंजन सिन्हा ने कहा कि एनसीसी का मूल मंत्र ही अनुशासन, एकता और देशभक्ति है। तिरंगा भी इन्हीं भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रहित में अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सभा को अभयानंद प्रजापति और डॉ. अमृता सिंह ने भी संबोधित किया। दोनों ने कैडेट्स में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हुए तिरंगे की शान के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में 30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के सुबेदार अरविंद सिंह, हवलदार राहुल कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार, रवि कुमार और गंगाधर सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।