Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

वाहन जांच में पांच हजार का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर रविवार की देर शाम डुमरांव पुलिस ने शिकंजा कसा। नया थाना के समीप थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

वाहन जांच में पांच हजार का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

वाहन जांच में पांच हजार का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

केटी न्यूज/डुमरांव।

शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर रविवार की देर शाम डुमरांव पुलिस ने शिकंजा कसा। नया थाना के समीप थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला।पुलिस टीम ने इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अचानक शुरू हुए अभियान से वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई चालक पुलिस की जांच से बचने के लिए रास्ता बदलकर निकलते दिखाई दिए।

वाहन जांच में पांच हजार का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

जांच के दौरान जिन वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके चालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, वैध कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वाहन जांच में पांच हजार का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।