केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाने में सोमवार को आयोजित एसपी के जनता दरबार में स्थानीय गांव निवासी राजकुमार बिंद ने अपनी पत्नी के घर छोड़ फरार होने की गुहार लगाई थी। एसपी ने थानाध्यक्ष को फरार हुई महिला को बरामद करने का निर्देश दिया था। इसके अगले दिन ही पुलिस ने उक्त महिला को उसके दोनों बच्चों के साथ बरामद कर लिया। हालांकि, बरामद होने के बाद भी वह पति के साथ नहीं गई। नियमों के मुताबिक थानाध्यक्ष ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए भेजा है, जहां धारा 164 के तहत उसका बयान होगा।

उसके बाद कोर्ट के निर्देश पर ही उसके आगे का रास्ता तय होगा।एसपी के जनता दरबार में गुहारे लगाने के अगले दिन ही पुलिस द्वारा महिला को बरामद कर लिए जाने के बाद अन्य फरियादियों में इस बात की उम्मीद जगी है कि अब जल्दी ही उनकी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला को 164 के बयान के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।