Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

भरियार चौरास्ता बना जलनिकासी की जंग का मैदान

चंदा पंचायत अंतर्गत भरियार चौरास्ता पर प्रस्तावित नाली निर्माण अब स्थानीय असंतोष का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जिप स्टैंड से धर्मावती नदी तक मुख्य मार्ग के किनारे हो रहे नाली निर्माण को ग्रामीण पूरी तरह नाकाफी बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह काम नाली के नाम पर औपचारिकता है, जबकि क्षेत्र की जरूरत एक मजबूत और स्थायी पक्का नाला है।

भरियार चौरास्ता बना जलनिकासी की जंग का मैदान

-- नाली नहीं, पक्का नाला चाहिएरू ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम

केटी न्यूज/चक्की

चंदा पंचायत अंतर्गत भरियार चौरास्ता पर प्रस्तावित नाली निर्माण अब स्थानीय असंतोष का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जिप स्टैंड से धर्मावती नदी तक मुख्य मार्ग के किनारे हो रहे नाली निर्माण को ग्रामीण पूरी तरह नाकाफी बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह काम नाली के नाम पर औपचारिकता है, जबकि क्षेत्र की जरूरत एक मजबूत और स्थायी पक्का नाला है।सरकारी स्वीकृति के अनुसार इस मार्ग पर करीब 800 मीटर लंबी और एक फीट मोटाई की नाली का निर्माण होना है।

भरियार चौरास्ता बना जलनिकासी की जंग का मैदान

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में मुखिया मद से बनी नाली तकनीकी खामियों के कारण कुछ ही समय में बेकार साबित हुई। अब एक बार फिर उसी तरह की नाली बनाई जा रही है, तो समस्या दोहराना तय है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह इलाका जलजमाव से बुरी तरह प्रभावित होता है। सड़क किनारे जमा पानी से न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं और बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में पतली नाली नहीं, बल्कि पक्का नाला ही एकमात्र समाधान है।चेयरमैन प्रतिनिधि परमानंद यादव ने स्वीकार किया कि पुरानी नाली सही ढंग से नहीं बनी थी, जिसकी कीमत ग्रामीणों को चुकानी पड़ी।

भरियार चौरास्ता बना जलनिकासी की जंग का मैदान

उन्होंने बताया कि योजना में भले ही एक फीट मोटाई की नाली स्वीकृत है, लेकिन जनहित को देखते हुए 20 इंच मोटाई में और अधिकतम संभव लंबाई तक निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही डीडीसी से बात कर नाले को सीधे धर्मावती नदी से जोड़ने की मांग रखी जाएगी।वहीं समाजसेवी चमचम पाण्डेय, बंसीधर चौधरी और रामजी तुरहा ने दो टूक कहा कि यहां नाली नहीं, बल्कि पक्का नाला ही व्यावहारिक और स्थायी समाधान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से योजना में आवश्यक बदलाव कर ठोस निर्णय लेने की मांग करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आधे-अधूरे समाधान अब स्वीकार नहीं होंगे।

भरियार चौरास्ता बना जलनिकासी की जंग का मैदान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।