Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस

- बक्सर गोलंबर के पास की है घटना

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर गोलंबर के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक लालबहादूर राम 70 वर्ष औद्योगिक थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार को किसी काम से बक्सर आया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। टक्कर जोरदार थी तथा उसे गंभीर चोटें आई थी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शाम करीब 3.30 की बताई जा रही है। हालांकि उसे टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में ले कागजी कार्रवाई में जुट गई। वही इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पर पहुंच शव से लिपट विलाप करने लगे। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वृद्ध को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।