एमवी कॉलेज में कदाचार मुक्त बीएड परीक्षा के लिए सख्त तैयारी

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 (सत्र 2025-27) को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।

एमवी कॉलेज में कदाचार मुक्त बीएड परीक्षा के लिए सख्त तैयारी

__ सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, कर्मियों का बैठक संपन्न 

केटी न्यूज/बक्सर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 (सत्र 2025-27) को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विरेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी, जिससे कोई भी छात्र-छात्रा प्रवेश पत्र के अलावा अन्य सामग्री अंदर न ले जा सके।

स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग, थैला या किसी भी प्रकार का कागज ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी केंद्राधीक्षक व वीक्षक पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

साथ ही परीक्षा केंद्र में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और फोटोग्राफी पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी को पत्र भेजा गया है।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर परीक्षा को सफल, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।