Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

धारदार हथियार से हत्या कर फेंका गया अज्ञात युवक का शव बरामद

धारदार हथियार से हत्या कर फेंका गया अज्ञात युवक का शव बरामद

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर जिला एवं सारण (छपरा) जिला के सीमावर्ती इलाके से धारदार हथियार से हत्या कर फेंका गया एक अज्ञात 30 वर्षीय से युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बड़हरा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते हैं बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत कहीं से लाकर धारदार हथियार से काट व मारकर किया गया प्रतीत होता है। वही मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक के बाएं आंख पर खून लगा जख्म, गर्दन कटा हुआ,हाथ पर जख्म एवं पेट में चाकू या धारदार हथियार से मारा हुआ जख्म पाया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।