Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, संयुक्त कार्रवाई से त्वरित निपटारे की पहल

भूमि विवादों के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में संयुक्त जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब ऐसे मामलों के निपटारे में राजस्व और पुलिस विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि विवादों को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त किया जा सके।

भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, संयुक्त कार्रवाई से त्वरित निपटारे की पहल

भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, संयुक्त कार्रवाई से त्वरित निपटारे की पहल

केटी न्यूज/डुमरांव। 

भूमि विवादों के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में संयुक्त जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब ऐसे मामलों के निपटारे में राजस्व और पुलिस विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि विवादों को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त किया जा सके।जनता दरबार की अध्यक्षता एसडीएम राकेश कुमार ने की। उनके साथ अंचलाधिकारी, डुमरांव एवं नया भोजपुर थानाध्यक्ष सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमीन के बंटवारे, सीमांकन, मापी, अतिक्रमण और कब्जे से जुड़े मामलों को प्रशासन के समक्ष रखा।

भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, संयुक्त कार्रवाई से त्वरित निपटारे की पहल

कई मामलों में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद एसडीएम ने निष्पक्ष जांच के लिए भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद की सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करें तथा समय रहते समाधान की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जमीन संबंधी शिकायतें कई बार गंभीर विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्या का रूप ले लेती हैं, इसलिए प्रशासन ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा।उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त सभी परिवादों को तत्काल त्वरित समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक मामले की ऑनलाइन निगरानी हो सके और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, संयुक्त कार्रवाई से त्वरित निपटारे की पहल

एसडीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि भूमि विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर पारदर्शी, निष्पक्ष और शीघ्र हो, जिससे लोगों को अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया और मानसिक तनाव से राहत मिल सके।जनता दरबार में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अंचलाधिकारी कुमार दिनेश समेत अन्य राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, संयुक्त कार्रवाई से त्वरित निपटारे की पहल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।