Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

डीजे संचालकों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा में डीजे नहीं बजाने का दिए निर्देश

डीजे संचालकों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा में डीजे नहीं बजाने का दिए निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव

रविवार को कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय सिंह ने थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्हें सुप्रिम कोर्ट के निर्देशों की जानकारी देते हुए दुर्गापूजा में उन्हें किसी भी पूजा पंडाल में डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी पूजा पंडाल में डीजे नहीं बजाया जाना है।

डीजे संचालकों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा में डीजे नहीं बजाने का दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने भी सुप्रिम कोर्ट के इस निर्देश का सख्ती से पालन कराने को कहा है। डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी पूजा समितियों से डीजे बजाने का एग्रीमेंट नहीं करना है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के डीजे को जप्त करने के साथ ही उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही पूजा समितियों के अध्यक्ष सचिव के साथ बैठक कर उन्हें भी इसका पालन करने को कहा

डीजे संचालकों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा में डीजे नहीं बजाने का दिए निर्देश

जाएगा। सभी पूजा समितियों को इसी शर्त पर लाइसेंस दिया जाएगा कि वे अपने पूजा पंडाल तथा विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाएंगे। डीजे बजवाने वाले पूजा समितियों पर भी एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। सभी डीजे संचालकों ने एक स्वर में थानाध्यक्ष के इस निर्देश का पालन करने को कहा। मौके पर दर्जनों डीजे संचालक मौजूद थे। बता दें कि एसपी मनीष कुमार द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों को दुर्गापूजा में डीजे नहीं बजाने संबंधित चेतावनी डीजे संचालकों को देने को कहा है। इसके बाद ही कोरानसराय थाना में बैठक आयोजित किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।