Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बिहार एसटीएफ ने 120 नक्सली और 787 उग्रवादी व 3 लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया

गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता की।इस प्रेसवार्ता में अवैध बंदूक कारखानों का खुलासा किया।प्रेसवार्ता में सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक कुन्दन कृष्णन आदि मौजूद रहे।

बिहार एसटीएफ ने 120 नक्सली और 787 उग्रवादी व 3 लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया
Press Release

केटी न्यूज़/बिहार

गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता की।इस प्रेसवार्ता में अवैध बंदूक कारखानों का खुलासा किया।प्रेसवार्ता में सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक कुन्दन कृष्णन आदि मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि 2023 की अपेक्षा डकैती के मामलों में 15.36%, चोरी में 5.93% एवं दंगा में 15.82% की गिरावट हुई है। 11 महीने में पुलिस और सुरक्षा बलों ने 120 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 24 हथियार, 246 कारतूस, 134 किलो विस्फोटक, 554 डेटोनेटर, 146 बारूदी सुरंगें, केन बम बरामद किए गए। 

बिहार एसटीएफ ने 120 नक्सली और 787 उग्रवादी व 3 लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया

उन्होंने आगे बताया इसके साथ ही 5 अपराधियों का एनकाउंटर हुआ है। इसके साथ ही एसटीएफ ने 787 उग्रवादी व अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 171 इनामी अपराधी थे। 9 महीने में 5187 कांड दर्ज हुए और 571 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।बिहार में 11 महीने के दौरान 3 लाख से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 92 नियमित हथियार, 4861 अवैध हथियार, 165 देसी बम, 22632 कारतूस, 604 डेटोनेटर बरामद हुए। इसी अवधि में 83 अवैध लघु बंदूक कारखानों का खुलासा हुआ। 

बिहार एसटीएफ ने 120 नक्सली और 787 उग्रवादी व 3 लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया

इसमें 51.919 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त भी हुई है। साथ ही 10 महीने में 13024.13 किलो गांजा, 303.045 किलो चरस, 19.528 किलो हेरोईन, स्मैक, ब्राउन शुगर, 10.257 किलो अफीम, 5004.67 किलो डोडा, 63071 पीस इंजेक्शन, 108398 बोतल कोडिन बेस्ड सीरप एवं 50321 पीस टैबलेट बरामद हुई। 1534 आरोपियों के खिलाफ 932 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2023-24 में 2525.32 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया। साथ ही 52 लाख रुपए के जाली नोट बरामद हुए।

बिहार एसटीएफ ने 120 नक्सली और 787 उग्रवादी व 3 लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया

शराबबंदी मामले में 1.02 लाख वाहनों को जब्त किया गया, जबकि 7.70 लाख व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। साथ ही 95.45 लाख लीटर देसी शराब एवं 1.62 करोड़ लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जनवरी से अक्टूबर 2024 तक 1.20 लाख आपराधिक मामलों में कुल 1.62 लाख आरोपियों को सजा दिलाई गई है। राज्य में गया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, कैमूर, जमुई, मुंगेर एवं लखीसराय जिले नक्सल प्रभावित हैं। 

बिहार एसटीएफ ने 120 नक्सली और 787 उग्रवादी व 3 लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया

प्रधान सचिव ने बताया कि साइबर क्राइम के मामलों में रकम होल्ड कराने में जुलाई 2024 में देश में बिहार 5वें स्थान पर रहा। 1930 के कॉल सेंटर में उत्तर देने में कई माह से बिहार प्रथम स्थान पर है। साइबर फ्रॉड में संदिग्ध 13403 मोबाइल नंबर एवं 4804 आईएमईआई को ब्लॉक किया गया है। पीएमएलए के तहत 339.39 करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त करने के लिए 204 प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेजे गए हैं।इसके साथ ही पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए 37.83 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।