पूरब क्रांसिंग पर मिले अज्ञात महिला के शव, पुलिस ने भिजवाया मोर्चरी हाउस

पूरब क्रांसिंग पर मिले अज्ञात महिला के शव, पुलिस ने भिजवाया मोर्चरी हाउस

केटीन्यूज/बलिया

सहतवार रेलवे स्टेशन के पूरब क्रांसिंग पर मिले अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने मंगलवार की सुबह दस बजे बलिया मोर्चरी हाउस भिजवाया। इस संबंध में सहतवार थानाध्यक्ष विकास कुमार पांडेय ने बताया कि शव का शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

आपको बताते चले कि सहतवार रेलवे स्टेशन से पूरब क्रांसिग के पास सोमवार की देर रात्रि करीब 60 वर्षीय महिला का क्ष​त विक्षत शव मिला। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस संबंध में सहतवार थानाध्यक्ष विकास कुमार पांडेय से बताया कि महिला की मौत किसी ट्रेन से कटने से हुई हैं।

जिसका सर धड़ से अगल हो गया है। महिला ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है। 72 घंटे के लिए शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। शव के पास से किसी प्रकार के आईडी या कागजात नहीं मिला है।