Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

खुशखबरी... आज से बक्सर जिले में फिर से शुरू हुआ वैक्सीनेशन

खुशखबरी... आज से बक्सर जिले में फिर से शुरू हुआ वैक्सीनेशन

- कोविशील्ड और कोवैक्सीन की  प्रीकॉशन डोज से वंचित लाभुक ले सकते हैं कॉर्बेवेक्स का टीका

- राज्य में  कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन्स

- 12 से 14 वर्ष तक के टीके की डोज से वंचित बच्चों को भी दिया जाएगा टीका

केटी न्यूज/बक्सर

एक ओर राज्य समेत पूरे देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वैक्सीन की कमी के कारण लोगों में चिंता है। जिसे देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के  कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सोमवार को गाइड लाइन जारी की है। जिसमें बताया गया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की  प्रीकॉशन डोज से वंचित लाभुकों को कॉर्बेवेक्स टीका की डोज दी जाएगी। साथ ही, 12 से 14 वर्ष तक के किशोर लाभुकों को टीके की पहली और दूसरी डोज से भी लाभांवित किया जाए। इसके लिए बक्सर समेत पूरे राज्य में कॉर्बेवेक्स का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। नए सत्र में कोविड वैक्सीनेशन के लिए बक्सर जिले को कॉर्बेवेक्स की  400 डोज उपलब्ध करायी  गयी  है। मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में टीकों का वितरण शुरू किया जाएगा। ताकि, इच्छुक लाभुक अपना निर्धारित टीका ले सकें।

खुशखबरी... आज से बक्सर जिले में फिर से शुरू हुआ वैक्सीनेशन

कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने कहा, कॉर्बेवेक्स का टीका लेने में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। ऐसे लोग जिन्होंने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले ली है और  प्रीकॉशनरी डोज से वंचित हैं , वो भी तीसरी डोज के रूप में कॉर्बेवेक्स का टीका ले सकते हैं। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक अपनी जिम्मेवारी निभाएं और आगे आकर अपने बच्चों को टीका लगवाएं। वैक्सीन लगवाने में कोई डर की बात नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पहली खेप में बक्सर को 400 डोज ही प्राप्त हुए हैं। जैसे-जैसे टीकों की उपलब्धता बढ़ती जाएगी। टीकाकरण शिविरों की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए अधिकाधिक लाभुकों को टीकाकृत किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।