Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

करीना कपूर खान को इस आरोप के तहत भेजा गया 'नोटिस'

करीना कपूर खान की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' को लेकर हो रहे इस विवाद ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।

करीना कपूर खान को इस आरोप के तहत भेजा गया 'नोटिस'
Kareena Kapoor

केटी न्यूज़/मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता की याचिका पर करीना कपूर खान को नोटिस भेजा है।एक्ट्रेस ने जुलाई 2021 में अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी' को लॉन्च किया था।इस किताब की वजह से वह बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं।एक किताब के टाइटल को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है।करीना कपूर खान की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' को लेकर हो रहे इस विवाद ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।

करीना कपूर खान को इस आरोप के तहत भेजा गया 'नोटिस'

इस याचिका में करीना कपूर खान के अलावा अदिति शाह भीमजियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स को भी पक्षकार बनाया गया है।वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाई कोर्ट में करीना कपूर के खिलाफ मामला दायर कर उनपर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।इसके साथ ही साथ ही याचिकाकर्ता ने इस किताब पर बैन लगाने की भी मांग की है।याचिकाकर्ता किस्टोफर एंथोनी ने दलील देते हुए कहा कि करीना कपूर की किताब में 'बाइबिल' जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगों को तकलीफ हुई है।जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।एंथोनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की सिंगल बेंच ने करीना कपूर खान को नोटिस भेजा है।इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी। 

 

    

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।