गड़खा थाना क्षेत्र में स्नान के दौरान व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

छपरा। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में नदी पर स्नान करने गए एक व्यक्ति को बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में वह किसी तरह घर पहुंचा, जहां परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

गड़खा थाना क्षेत्र में स्नान के दौरान व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

केटी न्यूज/छपरा

छपरा। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में नदी पर स्नान करने गए एक व्यक्ति को बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में वह किसी तरह घर पहुंचा, जहां परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। 

जख्मी व्यक्ति की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के 65 वर्षीय बृजभूषण पांडे के रूप में हुई है। उसके पेट और बाएं हाथ में चाकू के घाव हैं। 

बृजभूषण की पत्नी ने बताया कि वह रोज़ नदी में स्नान करने जाते हैं। मंगलवार को भी वह स्नान के लिए गए थे, लेकिन लौटते समय उन्हें चोट लगी। घर आने पर उनके पेट से आंत बाहर निकल आई थी, जिससे परिवार वालों में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्हें छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।