Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

जौनपुर में तीन दिन का सेमिनार, छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047 पर किए अध्ययन पत्र प्रस्तुत

जौनपुर। प्रबंध अध्ययन संकाय के वित्तीय अध्ययन विभाग में "प्रोस्पेरिटी अनलीश्ड: ए विज़नरी गाइड टू विकसित भारत 2047" विषय पर तीन दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार आयोजित किया गया।

जौनपुर में तीन दिन का सेमिनार, छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047 पर किए अध्ययन पत्र प्रस्तुत

केटी न्यूज़। जौनपुर

जौनपुर।  प्रबंध अध्ययन संकाय के वित्तीय अध्ययन विभाग में "प्रोस्पेरिटी अनलीश्ड: ए विज़नरी गाइड टू विकसित भारत 2047" विषय पर तीन दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और छात्रों की प्रेजेंटेशन स्किल्स को सुधारना था।

तीन दिनों के इस सेमिनार में लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विकसित भारत 2047 से संबंधित छह प्रमुख विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। ये विषय थे: सतत विकास लक्ष्य, स्मार्ट सिटी मिशन, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सुधार, शिक्षा सुधार, डिजिटल इंडिया, और लैंगिक समानता तथा महिला सशक्तिकरण।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि भारत के युवाओं की क्षमता का पूरा उपयोग करके ही 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है, इसके लिए सही मार्गदर्शन जरूरी है जिसमें उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभागाध्यक्ष डा. आलोक गुप्ता ने बताया कि भारत अब वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बना रहा है और अपनी बारगेनिंग पॉवर को मजबूत कर रहा है। प्राध्यापक सुशील कुमार ने प्रेजेंटेशन स्किल्स की महत्ता और उनके वैश्विक परिदृश्य में उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

छात्रों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उनकी बौद्धिक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास का संकेत है। संयोजक अबू सालेह ने सभी का स्वागत किया और आयोजन सचिवद्वय मनोज कुमार त्रिपाठी तथा यशि सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।इस अवसर पर आशु सिंह, आशीष सिंह, भरत राय, दीपक प्रजापति, दिव्या तिवारी, गंगा सागर सिंह, किशन चौहान, प्रियांशी सिंह, रीतेश कुमार, रुपाली चौरसिया, सबा खातून, सौम्या गुप्ता, सेजल श्रीवास्तव, शिवम् अस्थाना, श्याम त्रिपाठी, विशाल यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।