फाइलेरिया रोग से तंग आ कर राजपुर में फंदे से झूल गया 19 वर्षीय युवक, मौत

फाइलेरिया रोग से तंग आ कर एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह नजारा देख घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह चार बजे के लगभग मां कमरे गयी। तो देखा की उसका बेटा छत से बने बीम में फांसी लगा लिया है। जिसके बाद घर में चित्कार मच गया। उसके बाद परिजनों घटना की जानकारी पुलिस को दी।

फाइलेरिया रोग से तंग आ कर राजपुर में फंदे से झूल गया 19 वर्षीय युवक, मौत

केटी न्यूज/बक्सर

फाइलेरिया रोग से तंग आ कर एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह नजारा देख घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह चार बजे के लगभग मां कमरे गयी। तो देखा की उसका बेटा छत से बने बीम में फांसी लगा लिया है। जिसके बाद घर में चित्कार मच गया। उसके बाद परिजनों घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में हुई है। मृतक की पहचान राजपुर निवासी निशांत पाण्डेय 19 पिता अशोक पाण्डेय के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार निशांत पिछले कई सालों फाइलेरिया रोग से पीड़ित था। कई जगहों पर इलाज कराया गया। परन्तु उसका पैर ठीक नही हो रहा था। जिससे व हमेशा अवसाद में रहता था। परिजनों ने कई बार उसे समझाया। उसके वावजूद भी उसने सोमवार की रात ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। निशांत आत्महत्या करने से परिवार टूट गया है। अशोक पाण्डेय को तीन पुत्र है। जिसमें सबसे छोटा पुत्र निशांत था।

वहीं घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजपुर संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दुष्टया जो सामने आया है। उसमें यह पता चला है कि युवक पैर में फाइलेरिया रोग से तंग आ गया था। कई जगहों पर इलाज कराया गया था। परन्तु राहत नही मिल रही थी। जिसके कारण ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। आत्महत्या के कारणों पर जांच की जा रही है।