एफआईआर में नाम आने से परेशान दारोगा ने खुद को सर्विस पिस्टल से मारी गोली

एफआईआर में नाम आने से परेशान दारोगा ने खुद को सर्विस पिस्टल से मारी गोली

केटी न्यूज/पटना

दरोगा से स्वयं को गोली मार ली। जिसके बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। घटना के बाद घायल एसआई को पटना के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनसुार घायल दरोगा मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद निवासी रश्मि रंजन है। वे हवाई अड्डा थाना इलाके किराए के मकान में अकेले रहते हैं। रश्मिी रंजन ने बुधवार की दोपहर सर्विस पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली। रश्मी पटना सिविल कोर्ट में पदस्थापपित थे। 

 

पुलिस एसआई रश्मी रंजन द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के कई बड़े पदाधिकारी अस्पातल पहुंच परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसआई के परिजन हॉस्पीटल पहुंचे हैं। 

पटना एसडीपीओ सुशिल कुमार ने बताया कि दरोगा रश्मि रंजन पिछले साल तनाव में थे। गांव में किसी केस में नाम आने से परेशान थे। जिसके कारण वो खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किए है। उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पीटल में चल रहे है।