तलाकशुदा 4 बच्चों की मां को सड़क पर महिलाओं ने पीटा,मां को छोटी उम्र के लड़के से हुआ प्यार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव का एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

तलाकशुदा 4 बच्चों की मां को सड़क पर महिलाओं ने पीटा,मां को छोटी उम्र के लड़के से हुआ प्यार
Crime

केटी न्यूज़/समस्तीपुर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव का एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।यहां तलाकशुदा चार बच्चों की मां को अपने से कम उम्र के एक युवक से प्यार हो गया। लड़के की रज़ामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली।इस बात पर लड़के के परिवार वालों को आपत्ति हुई।बुधवार को बाजार जाने के दौरान लड़के और उसके परिवार के लोगों ने बीच सड़क पर महिला की जमकर पिटाई कर दी।सड़क पर महिला की महिलाओं के द्वारा की जा रही पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।वीडियो में तलाकशुदा महिला को लड़के के परिवार की महिलाओं ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर मार रही हैं। बेरहमी से पिटाई करने वाली महिलाओं ने उसे गालियां भी दी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक परिजन दो लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। इस बीच लड़के के परिवार वालों में युवक की दूसरी शादी भी करवा दी। लड़के की शादी करने की खबर मिलने के बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची। पुलिस इस मामले को देख रही है। थाने में शिकायत के बाद महिला अपने मायके चली आई।पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को काफी चोटें भी आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस केस दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा